BJP vs Congress: ‘कांग्रेस को सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए’, अमित मालवीय बचाव में आई भाजपा

भाजपा ने बुधवार को अपने आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय का बचाव करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या पर उनकी टिप्पणी के लिए देश की सबसे पुरानी पार्टी को सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।यह बात कांग्रेस द्वारा भाजपा से माफी मांगने और मालवीय को बर्खास्त करने की मांग के एक दिन बाद आई है। मालवीय ने कहा था कि दोनों नेताओं की हत्या उनके राजनीतिक फैसलों के कारण हुई।

RAIN WATER HARVESTING HD

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गौतम दुष्यंत ने कहा, सत्य तो सत्य है। कांग्रेस को सत्य से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने क्या किया।गौतम ने कहा-उन्होंने आपातकाल लगाया, लोकतंत्र और संविधान की हत्या की। प्रधानमंत्री बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने भारत का विभाजन किया। इसमें लाखों लोग मारे गए। गौतम ने कहा कि लोगों को देश का इतिहास जानना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा इसे दबाने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *