Nitin Nabin Nomination: बीजेपी के नए अध्यक्ष के नामांकन में पहुंचे सीएम धामी…उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 6 साल बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी के नए अध्यक्ष के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। साथ ही इस अवसर पर उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेतागण और पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

RAIN WATER HARVESTING HD


BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के लिए पार्टी के करीब सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश इकाइयों के प्रमुख और अन्य प्रमुख नेता दिल्ली स्थित मुख्यालय में मौजूद थे। नितिन नबीन ने BJP हेडक्वार्टर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में नॉमिनेशन फाइल किया। सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन ही एकमात्र बीजेपी अध्यक्ष के उम्मीदवार हैं, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नितिन नबीन के BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

बता दें कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाती है। बीजेपी के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं, जो चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहा हो। साथ ही जिसकी सदस्यता के 15 वर्ष पूरे हो चुके हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *