Badrinath Dham News : उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को दान किए एक करोड़,बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपये  दान दिए हैं। चेक सौंपने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

RAIN WATER HARVESTING HD
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा प्रसिद्ध उद्योगपति है और एक दशक से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य है। उन्होंने बीकेटीसी को एक करोड़ एक लाख का दान दिया है। उन्होंने शर्मा के योगदान को सराहनीय बताते हुए अन्य श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

उद्योगपति एवं बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है, और यह दान उसी श्रद्धा का प्रतीक है। कहा कि मंदिर समिति इस राशि का उपयोग धार्मिक प्रयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *