BABA VIVAAD: दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, हत्या करने वाले को ₹2 लाख का इनाम देने की घोषणा

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में 26 जनवरी को ‘बाबा’ दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) को जान से मारने की धमकी मिली है. अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दीपक की हत्या करने वाले को ₹2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है. जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

RAIN WATER HARVESTING HD

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए. पुलिस ने कोतवाली कोटद्वार में धारा 351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है. जिसके बाद 9 फरवरी सुबह एफआईआर में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया.

एसएसपी पौड़ी ने बताया कि जिला पुलिस, बिहार पुलिस से संपर्क स्थापित कर आरोपी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है. पुलिस टीम लगातार समन्वय बनाकर आरोपी तक पहुंचने में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *