Amitabh Bachchan : बीती रात छात्र आंदोलन के बीच एक्स पर ‘किंग…’ लिखकर एक पोस्ट शेयर किया है.

हैदराबाद: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस बात को लेकर ट्रोल हो रहे हैं कि वह देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट पेपर लीक मामले पर हो रहे छात्र आंदोलन पर अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे हैं. पूरा देश बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स की चुप्पी पर जमकर गुस्सा कर रहा है. हालांकि, आंदोलन उग्र होता देख सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे ए-लिस्टेड एक्टर्स छात्र के सपोर्ट में उतरे हैं, लेकिन अभी तक शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दो दिग्गजों का इस आंदोलन पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन अमिताभ बच्चन का इस आंदोलन के बीच एक ऐसा पोस्ट आया है, जिसे आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है.

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पोस्ट में एक ऐसी लाइन लिखी है, जो सीधे-सीधे तंज लगती है. अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, ‘राजा के खेत सूख चुके हैं’ (The king’s Farms have dried up). बिग बी ने यह पोस्ट 13 घंटे पहले पोस्ट किया था. इससे पहले उन्होंने 22 जुलाई को कोई पोस्ट नहीं किया, लेकिन 21 जुलाई को उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, खेल खत्म हो चुका है, लेकिन काम अभी भी चालू है’. 21 जुलाई को ही अमिताभ ने अपने एक पोस्ट में लिखा था, पक्षियों ने खेत में चोंच मार दी है’

वहीं, इस बीच अमिताभ बच्चन का 2012 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर किया गया पोस्ट भी बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा था, दिल्ली की स्थिती को देखकर दुख होता है और दर्द भी होता है, कैसे शांतिपूर्वक आंदोलन पर टियर गैस और पानी छोड़ा गया’. जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के इस आंदोलन की शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन अपनी चुप्पी पर ट्रोल हो रहे हैं. वहीं, बिग बी के इस लेटेस्ट पोस्ट पर कई यूजर्स ने इसका मतलब पूछा है. एक ने लिखा है. सर, मेरे मरने से पहले मुझे आपकी इस लाइन का मतलब जानना है’. दूसरा यूजर लिखता है, हमें सब पता है कि आप किस राजा के खेत सूखने की बात कर रहे हैं’. एक ने लिखा है, कहना क्या चाहते हो?

तीसरे यूजर ने लिखा है, डर का माहौल इतना है कि महानायक अपना विरोध भी खुलकर नहीं कर पा रहे हैं. एक ने बिग बी के लेटेस्ट पोस्ट को उनके 14 साल पुराने कांग्रेस पर तंज वाले पोस्ट से जोड़ा और लिखा है, 14 साल पहले भी आपने ऐसे ही अंदाजा लगाया था. अब बिग बी के लेटेस्ट पोस्ट को लोगों ने मौजूदा सरकार से जोड़ दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *