Haridwar: अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में पहुंचे ह मंत्री अमित शाह, बोले कार्य-संस्कृति और सोच में आया है सकारात्मक परिवर्तन

हरिद्वार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में भाग लिया। उन्होंने गायत्री परिवार के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है। गृह मंत्री ने कहा कि श्रीराम शर्मा आचार्य ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर कर आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा तथा समानता, संस्कृति, एकता और अखंडता के मूल्यों को सुदृढ़ किया।

RAIN WATER HARVESTING HD

गृह मंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्ष में देश की कार्य-संस्कृति और सोच में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज भारत को उसकी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और मूल्यों के संदर्भ में आदर भाव से देखा जा रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और अरविंद घोष जैसे युगपुरुषों के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के उत्कर्ष से मानवता का उत्कर्ष सुनिश्चित होगा।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि गायत्री परिवार एक वटवृक्ष के समान है, जो आध्यात्मिक चेतना का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज को शांति और सकारात्मकता की छाया प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति, ज्ञान और विज्ञान को नए स्वरूप में पुनः स्थापित कर रहा है और सनातन संस्कृति का यह विराट संदेश विश्व तक पहुंचे, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार समाज में आध्यात्मिक जनजागरण का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *