Uttarakhand : के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 30 बकरियों की मौत

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में कई जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी बन सकती है. हालांकि उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने विभिन्न जिलों को येलो अलर्ट में रखा है. जिन जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, उसमें देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं. वहीं उत्तरकाशी के मोरी के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 30 बकरियों की मौत हो गई.

भारी बारिश से पैदा हुआ जलभराव की समस्या: राजधानी देहरादून में बीती देर रात से ही बारिश शुरू हो गई थी और इसका सिलसिला सुबह तक भी जारी है. रात के समय कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली है. इस दौरान नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष तौर पर एहतियात बरतने के लिए कहा गया है. देहरादून में सुबह के समय भी बारिश जारी रही जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने और सामान्य जनजीवन में भी लोगों को समस्या आई.

रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी: मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले इन जिलों के अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. इस तरह इन जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. पर्वतीय जनपदों में लैंडस्लाइड को देखते हुए जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. उधर मैदानी जिलों में नदियों के किनारे की बस्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई मार्गों पर मलबा गिरने से वो लगातार बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आकाशीय बिजली से बकरियों की मौत: उत्तरकाशी के मोरी के जंगलों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 30 बकरियों की मौत हो गई. बकरी पालकों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है. प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं पीड़िता ने जिला प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *