Dehradun : ‘संकल्प’- चयनित प्रतिभागी अभिनन्दन सम्मान समारोह…प्रतिभागियों को सीएम ने किया सम्मानित

देहरादून के आईआरडीटी सभागार में ‘संकल्प’-चयनित प्रतिभागी अभिनन्दन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी युवाओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि UCC जल्द ही प्रदेश में कानून के रूप में लागू होन वाला है.

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनका सिविल सर्विस में चयन हुआ है, उनका कार्यक्रम में आज स्वागत किया गया है.सीएम ने कहा कि मैं उन सबका अभिनंदन करता हूं. सीएम ने कहा कि आज आप एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. और आपके कंधों पर देश की सेवा का भार है.और बहुत सारे उत्तरदायित्व आपको भविष्य में निभाने हैं. और आप हमेशा ही राष्ट्र सेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित बनाने के लिए लगातार कार्य हो रहा है. और इस लक्ष्य को पूरा करने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है.और आपसे यही अपेक्षा है कि आप न केवल अच्छे प्रशासनिक अधिकारी बने, बल्कि देश के लिए अच्छे रक्षक भी बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *