उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह ऋषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर सीएम धामी ने भी शोक जताया। सीएम ने उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया।
अमर उजाला उत्तराखण्ड के स्टेट ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश खंडूड़ी जी के डोईवाला (देहरादून) स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। pic.twitter.com/KKy1g0hepJ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 28, 2025