Uttarakhand Weather : भारी बारिश की चेतवानी, कम ज्यादा हो रहा नदियों का जलस्तर, 67 सड़कें बंद

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून कर रफ्तार में कमी आएगी।

बारिश के बाद मलबा आने से 67 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 67 सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में बंद सड़कों में उत्तरकाशी में पांच, टिहरी में तीन, रुद्रप्रयाग में पांच, पिथौरागढ़ में नौ, पौड़ी में 15, नैनीताल में तीन, देहरादून में चार, चमोली में 15, बागेश्ववर में पांच और अल्मोड़ा में तीन सड़कें बंद हैं।

कई जगहाें पर नदियों का जल स्तर कम हुआ, कई जगह बढ़ा

राज्य में कई जगहों पर नदियों का जल स्तर बढ़ा है, तो कुछ स्थानों पर कम भी हुआ है। कई स्थानों पर नदियों का जल स्तर स्थिर बना हुआ है। सिंचाई विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर तीन बजे तक जोशीमठ में अलकनंदा नदी, पिथौरागढ़ चमगाढ़ में सरयू, नौ गांव में यमुना और शारदा बैराज में शारदा का जल स्तर बढ़ा है। पिथौरागढ़ धारचूला में काली, जौलजीबी में गोरी नदी, माया कुंड ऋषिकेश गंगा, त्यूनी टोंस, रामनगर ढेला बैराज ढेला नदी का जल स्तर कम हुआ है। मदकोट गोरी नदी, चौखुटिया रामगंगा, कपकोट सरयू, बागेश्वर सरयू, सत्यनारायण सौंग, हरिपुरा बैराज, कोसी अल्मोड़ा और रामनगर, तुमड़िया बांध, फीका बैराज, बैगुल, गौला बैराज, बौर और नानक सागर बैराज में जल स्तर स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *