MUSSOORIE : में पर्यटकों की स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर घायल - Uttarakhand Highlights

MUSSOORIE : में पर्यटकों की स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर घायल

Rain Water Harvesting

मसूरी: कैंपटी रोड पर स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी के टकरा कर सड़क पर पलट गई. जिसमें सवार लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनको 108 की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि सोमवार देर शाम को एक स्कॉर्पियो मसूरी कैंपटी रोड पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क के बीचों बीच पलट गई. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पर एसएसआई कृष्णकांत कुमार, पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला गया. तत्काल घायल हुए दो लोगों को अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो एचआर 26 एफक्यू 9432 से गुड़गांव हरियाणा से आये पर्यटक मसूरी से कैंपटी फॉल जा रहे थे, तभी अचानक वाहन के सामने जानवर आ जाने से वाहन पहाड़ से टकराकर पलट गया.

वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से अजय पुत्र दलजीत और भगवान पुत्र बलबीर सिंह निवासी गुड़गांव हरियाणा हादसे में घायल हो गए. जिनको 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया. दो लोग प्रवीण पुत्र कमल किशोर और हर्ष पुत्र अनिल को होटल राहुल रेस्टोरेंट में ठहराया गया. उन्होंने बताया कि वाहन को क्रेन की सहायता से सीधा करके साइड में खड़ा कर यातायात को सुचारू किया गया. उन्होने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और पर्यटकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *