Haridwar : मेयर की जंग! बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन, दोनों ने किया जीत का दावा - Uttarakhand Highlights

Haridwar : मेयर की जंग! बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन, दोनों ने किया जीत का दावा

Rain Water Harvesting

हरिद्वार: उत्तराखंड नगर निकाय चुनावों में नामांकन का आज 30 दिसंबर सोमवर को आखिर दिन था. इसीलिए बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया. हरिद्वार नगर निगम सीट पर मेयर पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों ने भी अपना-अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया.

आखिर दिन हरिद्वार नगर निगम में बीजेपी मेयर पद के प्रत्याशी किरण जैसल ने नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे. इस मौके पर बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार और रुड़की नगर निगम के साथ-साथ लक्सर और शिवालिक नगर नगर पालिका पर भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताया.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत ही सुयोग्य प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जो लोग जनता की सेवा करने में विश्वास रखते हैं. हरिद्वार नगर निगम सीट पर भाजपा ने जिसको टिकट दिया है, उसे 25 साल का जनता की सेवा का अनुभव है. इसलिए उनकी जीत भी सुनिश्चित है.

वहीं, भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल का कहना है कि वे जनता के बीच जाकर उनके लिए काम करेंगे और जनता की समस्याओं को सुनकर उसको हल करने का काम भी करेंगे. भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण जैसल का नामांकन रोशनाबाद में किया गया. भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र के कुल चार सेट जमा किए गए, जिनमें प्रस्तावक के रूप में मनोज गर्ग, ललित नैय्यर, अनिल कुमार कुमार और डॉ विशाल गर्ग रहे.

बीजेपी के अलावा हरिद्वार नगर निगम से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अमरेश बालयान ने आज नामांकन किया. उन्होंने कहा कि हरिद्वार में बनने जा रहे कॉरिडोर को लेकर वो व्यापारियों के साथ हैं और व्यापारियों के हित में इस कॉरिडोर को लेकर विरोध करेंगे. उन्हें पार्टी के साथ-साथ जनता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *