पिथौरागढ़ में आंगन का मिलन अभियान शुरू, रेखा आर्या ने किया शुभारंभ - Uttarakhand Highlights

पिथौरागढ़ में आंगन का मिलन अभियान शुरू, रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

Rain Water Harvesting

पिथौरागढ़: जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विण बगरैली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं

और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने 8 लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की,

जबकि 4 महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी पूरी कराई गई।

इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ भोजन किया

और उनसे बातचीत कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली।

मातृशक्ति और बच्चों का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका केवल बच्चों को पोषण

और प्रारंभिक शिक्षा देने तक सीमित नहीं है। ये केंद्र महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण

तथा विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सरकार का उद्देश्य है कि इन योजनाओं का लाभ किसी भी पात्र व्यक्ति से छूटे नहीं

और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं की जानकारी और सहायता पहुंचाई जा सके।

आंगनबाड़ी केंद्रों को आम लोगों से जोड़ने पर जोर

प्रभारी मंत्री ने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ अभियान के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानीय समुदाय के साथ

और अधिक मजबूती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान महिलाओं, बच्चों

और अभिभावकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा

कि ये कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती हैं।

उनके बेहतर कार्य को सम्मान और प्रोत्साहन देना भी जरूरी है।

7 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

रेखा आर्या ने बताया कि ‘आंगन का मिलन’ अभियान 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्यमंत्री गणेश भंडारी, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल बसेड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज अधिकारी, बीडीओ राजेंद्र अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक राकेश देवलाल समेत विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *