दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली की हवा भी जहरीली - Uttarakhand Highlights

दुनिया के 50 प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली की हवा भी जहरीली

Rain Water Harvesting

नई दिल्ली: देश में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है।

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारतीय शहरों की बड़ी संख्या सामने आई है। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 शहर भारत के बताए गए हैं। इस सूची में भारत के अलावा केवल पाकिस्तान का लाहौर शामिल है।

प्रदूषण के मामले में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे ऊपर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 821 दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान का लाहौर 430 AQI के साथ 14वें स्थान पर रहा।

इन आंकड़ों ने देश के कई शहरों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में AQI 400 के पार, कई इलाकों में हालात खराब

दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।

मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। वहीं

दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक रहा।

दिल्ली के साथ-साथ मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल और उज्जैन के अलावा हरियाणा के बहादुरगढ़ में AQI 400 के पार दर्ज किया गया।

इससे इन शहरों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर की हवा भी खराब

दिल्ली-NCR के आसपास के शहरों में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331 और गाजियाबाद में 324 दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर 201 से 300 के बीच हवा को खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब

और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे प्रदूषण का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है।

अदालत ने वाहनों से निकलने वाले धुएं को प्रदूषण बढ़ने का

एक महत्वपूर्ण कारण बताते हुए तत्काल कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सरकारों से जवाब मांगा है।

इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली पुलिस को भी मामले में शामिल किया गया है।

प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति के बीच अब नजर इस बात पर है कि संबंधित राज्य सरकारें

और प्रशासन वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या कदम उठाते हैं।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/11/dehradun-pensioners-digital-life-certificate-2026/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *