अल्मोड़ा में नंदा देवी मेले का भव्य आगाज, आज कदली वृक्ष को निमंत्रण

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पंचमी के मौके पर ऐतिहासिक मां नंदा देवी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया।

RAIN WATER HARVESTING HD

वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक पूजा-पाठ और लोक संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेले की शुरुआत हुई।

सुबह से ही नंदा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बनी रही।

देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे शहर को उत्सव और भक्ति के माहौल में डुबो दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

नंदा देवी मेला परिसर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

उन्होंने उत्तराखंड सहित देश-विदेश से मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अजय टम्टा ने कहा कि मां नंदा देवी कुमाऊं ही नहीं

बल्कि पूरे उत्तराखंड की आराध्य देवी हैं। हिमालय की बेटी के रूप में मां नंदा के प्रति लोगों की गहरी धार्मिक आस्था है।

इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु अल्मोड़ा पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि नंदा देवी की शोभायात्रा के दौरान पूरा अल्मोड़ा मां के जयकारों से गूंज उठता है।

लंबे समय से आयोजित हो रहा यह मेला कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करता है।

विधायक मनोज तिवारी ने भी दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने भी मेले के आयोजन पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मां नंदा के प्रति उत्तराखंड के साथ-साथ देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले लोगों की भी गहरी आस्था है।

उन्होंने नंदा देवी मंदिर को क्षेत्र की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर बताया।

समारोह के दौरान चंद्र वंशज नरेंद्र चंद्र राज सिंह ने मां नंदा देवी की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

लोक कलाकारों ने बांधा समां

उद्घाटन के बाद स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

डी शेडो समूह समेत विभिन्न कलाकारों ने झोड़ा, छपेली और अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी।

लोक संगीत और नृत्य की इन प्रस्तुतियों से मेला परिसर में कुमाऊं की लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा

पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, दायित्वधारी कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल

गंगा बिष्ट, एडीएम संजय कुमार समेत मंदिर समिति और मेला आयोजन से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कदली वृक्ष को आज दिया जाएगा निमंत्रण

नंदा देवी मेले की धार्मिक परंपराओं के तहत गुरुवार शाम 4 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से पुजारी

और श्रद्धालुओं का दल जगरियों के साथ लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुड़ी भैरव मंदिर के लिए रवाना होगा।

वहां कदली वृक्षों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी और उन्हें मेले में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।

इसके बाद शुक्रवार सुबह कदली वृक्षों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान कदली वृक्षों को पूरे बाजार में भ्रमण कराने के बाद नंदा देवी मंदिर परिसर में लाया जाएगा।

नंदा देवी मेले की यह परंपरा कुमाऊं की धार्मिक मान्यताओं और लोक संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है। आने वाले दिनों में मेले के दौरान अल्मोड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/uttarakhand-polyhouse-scheme-brethwaite-company-recovery/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *