घनसाली में गदेरे में बहा 7 साल का बच्चा, एक किमी दूर मिला शव

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ गया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

इसी बीच टिहरी जिले की घनसाली तहसील में दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम दोणी में 7 वर्षीय बच्चा तेज बहाव वाले गदेरे की चपेट में आकर बह गया।

बुधवार सुबह करीब एक किलोमीटर दूर बच्चे का शव बरामद किया गया।

खेलते समय अचानक बढ़ा पानी का बहाव

जानकारी के अनुसार ग्राम दोणी निवासी 7 वर्षीय आरव, पुत्र अरविंद, मंगलवार 15 सितंबर की देर शाम गांव के पास गदेरे के आसपास खेल रहा था।

इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बच्चा उसकी चपेट में आकर बह गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे को तलाशने और बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ को घटना की जानकारी दी गई।

देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलने के बाद घनसाली थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

जवानों ने गदेरे में कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। अंधेरा होने तक बच्चे की तलाश की जाती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद बुधवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

टीम ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में बच्चे का शव बरामद किया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

एसडीआरएफ जवानों ने शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश बल्लव के मुताबिक

सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में बालक का शव मिला।

पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सीएचसी बेलेश्वर भेजा

जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

हादसे की खबर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश में बढ़ा नदी-गदेरों का खतरा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान गाड़-गदेरों का जलस्तर अचानक बढ़ने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय स्तर पर लोगों से नदी, नालों और गदेरों के आसपास जाने में सावधानी बरतने की अपील की जाती रही है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/uttarkashi-bhangeli-village-skin-problem/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *