कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी

चमोली के कर्णप्रयाग में मंगलवार को अलकनंदा नदी में तैरने के दौरान

RAIN WATER HARVESTING HD

एक व्यक्ति तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया।

सूचना मिलने के बाद NDRF, SDRF, DDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें नदी में उसकी तलाश कर रही हैं।

परिजनों के मुताबिक, लापता व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

दुर्गम चट्टान पर पहुंचने के बाद नदी में उतरा

पुलिस को स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, पोखरी विकासखंड निवासी सतीश कुमार खाली कर्णप्रयाग नगर

क्षेत्र में अलकनंदा नदी के बीच एक दुर्गम चट्टान पर दिखाई दिया था।

कुछ देर वहां रहने के बाद वह चट्टान से नदी में उतरा और तैरते हुए आगे बढ़ने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक

शुरुआत में वह काफी दूरी तक नदी में तैरता नजर आया। बाद में नदी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी की धारा में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

इसके बाद नदी में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू किया गया।

चट्टान तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच जारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस चट्टान पर सतीश दिखाई दिया, वहां पहुंचना काफी मुश्किल है।

वहां सामान्य रास्ते से पहुंचना संभव नहीं बताया जा रहा है। रस्सी के सहारे भी उस स्थान तक पहुंचना आसान नहीं है।

ऐसे में स्थानीय लोग अनुमान लगा रहे हैं कि सतीश नदी में तैरकर ही उस चट्टान तक पहुंचा होगा।

बताया जा रहा है कि वह अच्छा तैराक था और चट्टान पर पहुंचने के बाद कुछ समय तक वहां मौजूद रहा।

हालांकि, वह वास्तव में उस दुर्गम चट्टान तक किस तरह पहुंचा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों ने बताया मानसिक रूप से परेशान था

पुलिस के अनुसार सतीश कुमार खाली मंगलवार को अचानक घर से निकल गया था।

परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।

घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

NDRF-SDRF समेत कई टीमें तलाश में जुटीं

लापता व्यक्ति की खोज के लिए NDRF, SDRF, DDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

नदी के संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

कर्णप्रयाग कोतवाल विनोद थपलियाल ने बताया कि व्यक्ति के नदी में बहने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

लापता सतीश कुमार खाली की तलाश के लिए बचाव टीमों को लगाया गया है और नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/char-dham-yatra-2026-cm-dhami-review-safety-arrangements/

Loading

One thought on “कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *