जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारतीय बाजार में अपनी नई BMW 7 Series पेश कर दी है।
कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी है।
इसके साथ ही BMW ने इलेक्ट्रिक सेडान i7 के भी दो वेरिएंट भारतीय बाजार में उतारे हैं।
BMW i7 को eDrive50 xDrive और M70 वेरिएंट में पेश किया गया है।
इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.95 करोड़ रुपये और 2.65 करोड़ रुपये है।
इस लॉन्च के साथ BMW ने भारत में इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों के स्थानीय उत्पादन को भी बढ़ावा दिया है।
कंपनी के मुताबिक, चेन्नई स्थित प्लांट में BMW i7 का लोकल प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा।
कंपनी का दावा है कि जर्मनी के बाद भारत BMW i7 जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान के उत्पादन वाला महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।
हालांकि, BMW i7 M70 को भारत में CBU यूनिट के रूप में आयात किया जाएगा।
नई BMW 7 Series का डिजाइन
नई BMW 7 Series को कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज के साथ तैयार किया गया है।
कार के फ्रंट में रोशनी से जगमगाने वाली Iconic Glow Kidney Grille दी गई है।
इसके साथ BMW Individual Crystal Headlights मिलती हैं, जिनमें क्रिस्टल एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।
कार में Adaptive LED Headlights को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है।
इनमें कॉर्नरिंग फंक्शन, मैट्रिक्स हाई बीम और BMW Selective Beam जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी के अनुसार, इसका लाइटिंग सिस्टम करीब 600 मीटर तक रोशनी पहुंचाने में सक्षम है।
साइड प्रोफाइल में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल दिए गए हैं
जबकि पीछे की नई डिजाइन वाली टेललाइट्स कार को चौड़ा और प्रीमियम लुक देती हैं।
M Sport पैकेज में ब्लैक डिफ्यूजर, M Sport बंपर, साइड स्कर्ट और 20-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
i7 M70 को मिला ज्यादा स्पोर्टी लुक
BMW i7 M70 को सामान्य मॉडल की तुलना में ज्यादा आक्रामक डिजाइन दिया गया है।
इसमें बड़े एयर कर्टेन, सेंटर एयर इनटेक और लोअर स्पॉइलर लिप शामिल हैं।
इसके अलावा, कार पर M बैजिंग, डार्क फिनिश वाली इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, स्मोक्ड क्रिस्टल हेडलाइट्स
और ब्लैक एक्सटीरियर मिरर मिलते हैं। इस वेरिएंट में 21-इंच M एयरोडायनामिक व्हील्स भी दिए गए हैं।
इंटीरियर में मिलती है प्रीमियम टेक्नोलॉजी
नई BMW 7 Series का केबिन टेक्नोलॉजी और लग्जरी का मिश्रण है।
इसका प्रमुख आकर्षण BMW Panoramic iDrive सिस्टम है
जिसमें BMW Panoramic Vision, 3D Head-Up Display और 17.9-इंच डिजिटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है।
कार में BMW Operating System X दिया गया है।
ड्राइवर अपनी जरूरत के अनुसार कई फंक्शन्स और विजेट्स को आसानी से एक्सेस कर सकता है।
इस मॉडल की खासियतों में आगे बैठे पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन भी शामिल है।
इसमें 14.6-इंच पैसेंजर डिस्प्ले दिया गया है। खास बात यह है कि कैमरा अगर ड्राइवर को इस स्क्रीन की तरफ देखते हुए पहचानता है, तो डिस्प्ले अपने आप डार्क हो जाता है।

पीछे बैठने वालों के लिए थिएटर जैसा अनुभव
BMW ने पिछली सीटों के आराम पर भी खास ध्यान दिया है।
कार में Executive Lounge Seating के साथ कई कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा, इसमें 31.3-इंच 8K BMW Theatre Screen दी गई है
जो जरूरत पड़ने पर छत से नीचे की तरफ फोल्ड होकर आती है।
सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाला Bowers & Wilkins Diamond Surround Sound System दिया गया है।
BMW 740 में 400 hp का पेट्रोल इंजन
नई BMW 740 में 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन मिलता है।
यह इंजन 400 hp की अधिकतम पावर और 540 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
कंपनी के अनुसार, यह सेडान महज 5.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।
इसकी अधिकतम स्पीड 250 kmph है।

BMW i7 eDrive50 में 728KM तक की रेंज
BMW i7 eDrive50 में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। यह मोटर 455 hp की पावर और 660 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
कार 5.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 210 kmph है।
इसमें 112.5 kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह एक चार्ज में 728 किलोमीटर तक की WLTP रेंज देने में सक्षम है। यह पिछले मॉडल की तुलना में करीब 125 किलोमीटर ज्यादा रेंज है।
i7 M70 में 680 hp की ताकत
BMW i7 M70 इस लाइनअप का सबसे पावरफुल वेरिएंट है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है।
Sport Mode में यह 680 hp की पावर और 1,015 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
Launch Control या Sport Boost एक्टिवेट करने पर टॉर्क बढ़कर 1,100 Nm तक पहुंच सकता है।
यह कार केवल 3.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है।
i7 M70 की अपडेटेड बैटरी टेक्नोलॉजी से करीब 686 km तक की WLTP रेंज मिलने का दावा किया गया है।
28 मिनट में 10 से 80% चार्ज
BMW i7 मॉडल्स को 250kW DC फास्ट चार्जर से करीब 28 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
BMW का दावा है कि केवल 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से करीब 235 किलोमीटर तक की अतिरिक्त रेंज मिल सकती है।
वहीं, 22kW AC चार्जर से बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में करीब छह घंटे लगते हैं।
सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स
नई BMW 7 Series में कई ड्राइवर असिस्टेंस और सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं।
स्टैंडर्ड फीचर्स में Cruise Control, Attentiveness Assistant, Park Assistant, Smartphone Remote Parking और Reverse Assistant जैसे सिस्टम मिलते हैं।
BMW i7 में Driving Assistant Plus भी दिया गया है। इसमें Stop-and-Go के साथ Active Cruise Control, Steering और Lane Control Assistant तथा Blind Spot Monitoring जैसे फीचर्स शामिल हैं।
नई 7 Series के जरिए BMW ने भारतीय लग्जरी कार बाजार में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों विकल्पों के साथ अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है।
ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/bigg-boss-20-kanika-mann-yung-dsa-fight/
![]()
