अगर इस वीकेंड आप घर बैठे कोई नई और इमोशनल फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं
तो सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।
सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक दे चुकी है।
फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली लेकिन काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
वेंकी अटुलुरी के निर्देशन में बनी यह तमिल फैमिली ड्रामा फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अब 11 सितंबर 2026 से इसे Netflix पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
ऐसे दर्शक जो फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, अब घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं।
Netflix पर पांच भाषाओं में उपलब्ध
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को Netflix पर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।
दर्शक इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं।
Netflix India ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी दी
और दर्शकों को इसे देखने के लिए आमंत्रित किया।

सोशल मीडिया पर दर्शकों ने बताया कैसा लगा फिल्म
OTT रिलीज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करनी शुरू कर दी हैं।
कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और इमोशनल सीन्स की तारीफ की है।
एक यूजर ने अभिनेत्री ममिता बैजू के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें शानदार प्रतिभा वाली अभिनेत्री बताया।
यूजर के मुताबिक, ‘प्रेमलू’ के बाद ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ में भी ममिता ने अपने किरदार में अलग ऊर्जा दिखाई है।
एक अन्य दर्शक ने फिल्म को मनोरंजन और भावनाओं का अच्छा मिश्रण बताया।
यूजर ने राधिका और ममिता बैजू के बीच की केमिस्ट्री की तारीफ की। हालांकि
दर्शक ने यह भी कहा कि फिल्म का दूसरा हिस्सा कुछ हद तक अनुमानित लगता है
जबकि पहले हाफ में ममिता बैजू का किरदार काफी प्रभावी रहा।
क्या है कहानी ?
फिल्म की कहानी एक मशहूर ओलंपियन शूटर के इर्द-गिर्द घूमती है।
वह अपने बीमार बच्चे की मदद करने के लिए एक डोनर की तलाश में अमेरिका पहुंचता है।
हालांकि, उसकी इस कोशिश के बीच एक अप्रत्याशित प्रेम कहानी भी जुड़ जाती है।
इसके बाद परिवार, भावनाओं और रिश्तों के बीच उसकी तलाश का सफर कई मुश्किल मोड़ लेता है।
फिल्म में पारिवारिक भावनाओं के साथ रोमांस और ड्रामा का भी मेल देखने को मिलता है।
बॉक्स ऑफिस पर भी किया अच्छा प्रदर्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने सिनेमाघरों में भी अच्छा प्रदर्शन किया।
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.87 करोड़ रुपये बताया गया है।
भारत में फिल्म ने करीब 122.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया
जबकि विदेशों से फिल्म की कमाई लगभग 67.75 करोड़ रुपये रही।
अब OTT रिलीज के बाद फिल्म को एक बड़ा डिजिटल दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/sharat-saxena-spine-surgery-health-update/
![]()
