ब्रिक्स में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, 45 मिनट चली बैठक

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

RAIN WATER HARVESTING HD

और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।

मोदी-पुतिन बैठक करीब 45 मिनट चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय

और वैश्विक परिस्थितियों के साथ भारत-रूस संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र पर हुई चर्चा

बैठक में पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र में जारी संघर्षों से पैदा हुई चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इन परिस्थितियों का समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाने और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि भारत शांति स्थापित करने की कोशिशों में सहयोग देने के लिए तैयार है।

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

भू-राजनीतिक परिस्थितियों में लगातार बदलाव के बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती बनी हुई है।

बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को और विस्तार देने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

पुतिन ने मोदी को रूस आने का दिया न्योता

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया।

पीएम मोदी ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है। शिखर सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की सुविधा के अनुसार कूटनीतिक माध्यमों से तय की जाएगी।

पीएम मोदी ने पुतिन को ‘तिरुक्कुरल’ की रूसी प्रति भेंट की

बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल संत-कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण उपहार में दिया।

पीएम मोदी ने बताया कि यह पुस्तक मानव मूल्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण रचना है

और इसके रूसी अनुवाद के जरिए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

‘तिरुक्कुरल’ तमिल साहित्य की प्राचीन कृति है

जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े विचार और शिक्षाएं शामिल हैं।

एक ही कार से प्रदर्शनी देखने पहुंचे मोदी और पुतिन

द्विपक्षीय वार्ता समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे।

दोनों नेताओं ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इसी स्थान पर ब्रिक्स व्यापार मंच के नेताओं का सत्र भी आयोजित होना है।

भारत-रूस सहयोग के कई क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

भारत और रूस के बीच हाल के वर्षों में उच्चस्तरीय मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा है।

दोनों देश आर्थिक, ऊर्जा, अंतरिक्ष, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

आगामी वार्ताओं में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, परमाणु ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों

और नई तकनीकों से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है।

ब्रिक्स में सकारात्मक चर्चा को लेकर पीएम मोदी आश्वस्त

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर कहा कि वैश्विक कल्याण की साझा भावना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन में सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेता तथा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/pauri-campus-student-union-election-result-nsui/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *