लक्सर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, गांव के ही 2 आरोपी गिरफ्तार

लक्सर: हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस ने मुंडाखेड़ा कलां गांव में हुई करीब 25 लाख रुपये की चोरी

RAIN WATER HARVESTING HD

का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों का बड़ा हिस्सा

और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना 30 अगस्त की रात हुई थी।

मुंडाखेड़ा कलां निवासी नवीन के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात

और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

CCTV फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नवनीत सिंह ने पुलिस टीम गठित कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशियारी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई गई और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

लगातार जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को दो संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का सामान बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

पूछताछ में सामने आई गांव से जुड़ी कड़ी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे शिकायतकर्ता के गांव के ही परिचित हैं

और पहले नवीन के घर आते-जाते रहे हैं। इसी वजह से उन्हें घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों की जानकारी थी।

पुलिस के अनुसार, इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।

वारदात के बाद चोरी की नकदी खर्च कर दी गई, जबकि जेवरात बेचकर मिली रकम को आपस में बांटने की योजना थी।

हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

उनकी पहचान 26 वर्षीय आशीष सैनी उर्फ गादड़, पुत्र सुखबीर सैनी, निवासी लक्सर

और 24 वर्षीय ललित कुमार उर्फ पाशा, पुत्र मुनेश, निवासी लक्सर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए आभूषणों की शिकायतकर्ता द्वारा मौके पर पहचान की गई है।

मामले में अन्य संभावित आरोपियों और चोरी की वारदात से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अधिकांश चोरी का माल बरामद

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, चोरी की कुल रकम करीब 25 लाख रुपये थी।

पुलिस ने दावा किया है कि इसमें से अधिकांश चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद माल की शिकायतकर्ता ने पहचान कर पुष्टि की है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है

कि वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या थी और चोरी की बाकी रकम या सामान कहां है।

 

ये भी पढ़ें-  https://uttarakhandhighlights.com/haldwani-shuddhikaran-vivad-cm-dhami-congress-fir/

Loading

One thought on “लक्सर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, गांव के ही 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *