Mirzapur : 11 अगस्त को ट्रेलर रिलीज के बाद देशभर में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के स्टार कास्ट करेंगे मल्टी-सिटी टूर

 महीनों के इंतजार के बाद, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया, जिसने फैंस को इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे वाले एडाप्टेशन की पहली झलक दिखाई. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने फैंस के पसंदीदा किरदारों में नजर आए. टीजर ने एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा किया, जिसमें वही एक्शन, इंटेंस ड्रामा और दमदार स्टोरीटेलिंग देखने को मिलेगी, जिसने ‘मिर्जापुर’ को एक अलग पहचान दिलाई है.

RAIN WATER HARVESTING HD

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 11 अगस्त को ट्रेलर रिलीज होने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की टीम बड़े स्तर पर प्रमोशन शुरू करेगी. मेकर्स 7 से 8 शहरों में एक खास मल्टी-सिटी ट्रेलर लॉन्च रोड ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान फिल्म की लीड स्टार कास्ट देश के अलग-अलग शहरों में जाकर फैंस से मिलेंगे और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल सीधे दर्शकों तक पहुंचाएंगे.

फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी नजर आएंगे, जो मिर्जापुर की दुनिया का एक नया और रोमांचक चैप्टर बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं.

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ को एमेज़ॉन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेजेंट कर रहे हैं. गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की लिखी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं.

यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस भौकाल को और भी बड़े दर्शकों तक पहुंचाने के लिए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/spider-man-has-been-released-on-a-large-scale-across-india-this-film-has-recorded-a-total-occupancy-of-72-3-percent/

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *