Ramayana : प्रभु राम से रावण तक ‘रामायण’ में कौन निभा रहा कौन-सा किरदार? एक क्लिक में जानें यहां

नितेश तिवारी ​​की ‘रामायण’ का ट्रेलर गुरुवार (30 जुलाई) को रिलीज किया गया, जिसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं. ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दुनिया की पहली झलक देखने को मिली है, जिसमें शानदार विजुअल्स, इमोशनल पल और एक्शन सीन्स देखने को मिलता है. अगर आप सोच रहे हैं कि नितेश तिवारी के इस बड़े प्रोजेक्ट में कौन-कौन से कलाकार किस भूमिका में हैं, तो यहां फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.

रणबीर कपूर
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ‘रामायण’ में प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे हैं, जो अयोध्या के राजकुमार और रामायण के मुख्य किरदार हैं. ट्रेलर में उन्हें एक शांत, दयालु रूप में दिखाया गया है, जो धीरे-धीरे एक निडर योद्धा में बदल जाते हैं. स्क्रीन पर उनकी शांत किरदार ने पहले ही फैंस को प्रभावित कर दिया है.

ranbir kapoor

साई पल्लवी
तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली साई पल्लवी नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म में सबसे सम्मानित पात्रों में से एक, सीता का किरदार निभा रही हैं. अपनी सहज एक्टिंग के लिए मशहूर यह एक्ट्रेस इस किरदार में गरिमा और एक खास लगाव लेकर आई हैं. ट्रेलर में भगवान राम के साथ उनके रिश्ते की झलकियां दिखाई गई हैं, जिसमें सीता के स्वयंवर और वनवास के दौरान दोनों की यात्रा के पल शामिल हैं.

sai pallavi

रवि दुबे
टीवी एक्टर रवि दुबे, भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. ट्रेलर में उनकी वफादारी और हिम्मत को दिखाया गया है, जब वे वनवास के दौरान राम और सीता के साथ जाते हैं. ट्रेलर में शूर्पणखा पर किए गए हमले की भी झलक दिखाई गई है.

यश
कन्नड़ सुपरस्टार यश, लंका के शक्तिशाली राजा और फिल्म के मुख्य विलेन, रावण का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत उनके जबरदस्त इंट्रोडक्शन से होती है, जो उन्हें फ़िल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक बनाता है. स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी, आवाज और जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों में उत्साह पैदा कर दिया है. उनके इस किरदार को देख उनके फैंस काफी उत्साहित है.

yash

काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह कौन-सा निभा रही हैं किरदार?
रामायण की मेन कास्ट जितनी दमदार है, सपोर्टिंग कास्ट भी उतनी ही प्रभावशाली है. काजल अग्रवाल ने रावण की बुद्धिमान और साहसी पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया है, जबकि, रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार में नजर आती हैं.

rakul preet singh

राम के अन्य भाई का किरदार कौन निभा रहा?
जहां रणबीर कपूर ने राम और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है, वहीं मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे ‘भरत’ का किरदार निभाते नजर आएंगे. नितीश शर्मा ने राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न का रोल किया है.

सीता की सबसे छोटी बहन का रोल निभा रही ये असमिया एक्ट्रेस
सुरभि दास एक असमिया एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने नीमा डेनजोंगपा और पांड्या स्टोर जैसे टीवी शो से प्रसिद्धि हासिल की है. सुरभि रामायण में सीता की सबसे छोटी बहन और शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं. पहले अफवाहें थी कि वह सीता की बहन उर्मिला का रोल निभा रही हैं. लेकिन एक मीडिया से बातचीत करते हुए सुरभि ने इन अफवाहों को खारिज किया है और बताया कि वह श्रुतकीर्ति का रोल कर रही हैं.

राम के परिवार का किरदार
अरुण गोविल ने दशरथ की भूमिका निभाई है. उन्होंने खुद रामानंद सागर की मूल 1987 रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी. लारा दत्ता ने कैकेयी का किरदार निभाया है. वहीं, फिल्म में मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, कौशल्या के रूप में इंदिरा कृष्णन, सुमित्रा के रूप में सोनल झा नजर आएंगी.

कौन निभा रहा है रावण के परिवार की भूमिका?
विवेक ओबेरॉय ने विद्युतजिह्वा (शूर्पणखा का पति) की भूमिका निभाई है और हरीश उथमन ने रावण के धर्मी भाई विभीषण की भूमिका निभाई है. फिल्म में फैसल मलिक ने कुंभकर्ण और शोभना ने रावण की मां कैकसी का किरदार निभाया है. सौरभ सचदेवा ने मारीच का रोल किया है.

ऋषियों के रूप में हैं कौन-सा कलाकार?
कई अनुभवी कलाकार उन सम्मानित ऋषियों के किरदारों का रोल निभा रहे हैं जो भगवान राम की यात्रा में उनका मार्गदर्शन करते हैं. शिशिर शर्मा ऋषि वशिष्ठ के रोल में हैं और अजिंक्य देव ऋषि विश्वामित्र का रोल निभा रहे हैं. मुकेश तिवारी ऋषि अगस्त्य की भूमिका में हैं. वहीं, ऋषि अगस्त्य का किरदार मुकेश तिवारी ने निभाया है.

भगवान इंद्र और जटायु के रोल में कौन?
कुणाल कपूर देवताओं के राजा इंद्र का रोल कर रहे हैं, जबकि अनुभवी एक्टर अनुपम खेर जटायु के रोल में हैं. वे गिद्धों के नेक राजा थे जिन्होंने सीता को बचाने की कोशिश में अपनी जान दे दी थी.

ट्रेलर में नहीं दिखा सनी देओल का हनुमान वाला रूप
सनी देओल का हनुमान वाला रूप चार मिनट के ट्रेलर में एक बार भी नहीं दिखाया गया है. ट्रेलर में शादी, वनवास, सीता का अपहरण और रावण के साथ लड़ाई की झलकियां दिखाई गई हैं. रामायण में हनुमान की एंट्री सीता के अपहरण के बाद ही होती है, और क्योंकि कहा जा रहा है कि पहला पार्ट सीता हरण वाले हिस्से पर ही खत्म होगा, इसलिए शायद इस कट में उनके लिए कोई जगह नहीं थी. कुछ फैंस का मानना ​​है कि मेकर्स जान-बूझकर उनके फर्स्ट लुक को रोके हुए हैं ताकि रिलीज के समय तक लोगों में उत्सुकता बनी रहे.

‘रामायण’ को दो पार्ट में बनने वाली सिनेमैटिक गाथा के तौर पर रिलीज किया जाएगा. इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *