Congress : देहरादून में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, जमकर की आलोचना

देहरादून: कांग्रेस की महिलाओं ने आज केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. महिला कांग्रेस ने एश्ले हॉल चौक पर केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य कांग्रेसी नेता इस प्रदर्शन में मौजूद रहे.

पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा जिस तरह से शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, उसके बाद उनका भाजपा की ओर से स्वागत किया गया, उनके स्थान पर नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति की जाती है. उन्होंने कथित रूप से बलात्कार किया आरोपी के समर्थन में ऐसा बयान दिया था, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है. उन्होंने आरोप लगाया भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है. महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है.

ल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राज्य भर में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के संयोजन में 2 अगस्त से परिवर्तन संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण आरंभ होने जा रहा है. दूसरे चरण में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देहरादून जिले की अलग-अलग विधानसभाओं में जाक परिवर्तनर संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करेंगे.

प्रीतम सिंह ने बताया 2 अगस्त से कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया 2 अगस्त को विकास नगर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी. शाम को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा आयोजित की जाएगी. 3 अगस्त को कैंट विधानसभा क्षेत्र और उसी दिन शाम को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा निकाली जाएगी. 4 अगस्त को राजपुर विधानसभा और इसी दिन शाम को मसूरी विधानसभा में यात्रा का आयोजन होगा. 5 अगस्त को रायपुर विधानसभा और शाम को डोईवाला विधानसभा में परिवर्तन संकल्प यात्रा आयोजित की जाएगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट के निधन के चलते डोईवाला और रायपुर विधानसभा में फिलहाल परिवर्तन यात्रा को स्थगित कर दिया गया है.

प्रीतम सिंह ने कहा परिवर्तन यात्रा निकालने का यह मकसद यह है कि आज राज्य का नौजवान सड़कों पर उतरकर रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है. मजबूत नकल विरोधी कानून होने के बाद भी पेपर लीक होते जा रहे हैं. जंतर मंतर पर नौजवान छात्राओं छात्रों और युवाओं के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ है उसका कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है. उन्होंने कहा आज हालत यह है कि किसान नौजवान सड़कों पर हैं. भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है.

प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया महिलाओं पर उत्पीड़न के अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं. राज्य में खनन ,शराब और भू माफिया सरकार को संचालित कर रहे हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हुई है. इन्हीं ज्वलंत विषयों को लेकर कांग्रेस पार्टी 2 अगस्त से द्वितीय चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने जा रही है.

पढे़ं- https://uttarakhandhighlights.com/uttarakhand-heavy-rain-alert-schools-will-remain-closed-today-in-these-districts/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *