Delhi NEET Protest : सोनम वांगचुक के मुद्दे पर सलमान खान की अपील, छात्रों से आंदोलन समाप्त कर घर लौटने को कहा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक और रिएक्शन सामने आया है. नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने के एक दिन बाद यानी 23 जुलाई को सलमान खान ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और छात्रों के लिए एक खास मैसेज दिया है. सलमान का यह पोस्ट तब आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया है.

गुरुवार को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक और छात्रों के लिए एक खास मैसेज दिया है. भाईजान ने सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने और कुछ खाने की अपील की है. एक्टर ने यह भी कहा कि छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे प्राथमिकता हैं, और उनसे घर वापस जाने को कहा.

सोनम वांगचुक और छात्रों के लिए सलमान खान का संदेश
सलमान खान ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है.’ उन्होंने पीएम मोदी के वादों को फिर से दोहराते हुए आगे कहा है, ‘माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए.

उन्होंने आगे अपने नोट में सोनम वांगचुक का जिक्र किया है. उन्होंने सोनम से अपील करते हुए कहा है, ‘सोनम, बस हो गया ब्रो. इसे और आगे मत बढ़ाओ. अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना और कुछ खा-पी लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा.’

छात्रों को सलमान खान का समर्थन
22 जुलाई को सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्कूल टाइम की एक तस्वीर शेयर की और देश के कोने-कोने में प्रदर्शन कर रहे छात्रों समर्थन किया. उन्होंने अपने नोट में लिखा, ‘यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है.’

छात्रों के शांतिपूर्वक प्रदर्शन की सराहना करते हुए दबंग स्टार ने आगे लिखा, ‘मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं. उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है. यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत साहसी और बहादुर हैं. शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.’

इसे आगे उन्होंने लिखा, ‘यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है. इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी. यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है. एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है. जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे. शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएँ और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *