उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के साथ ही अपनी आय को बढ़ाए जाने पर जोर दे रहा है. इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने निर्णय लिया है कि कांवड़ मेले के दौरान देहरादून से दिल्ली जाने वाली सभी बसों का संचालन एक्सप्रेस-वे से किया जाएगा. जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी. इसके अलावा, आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए निगम ने अनुबंध के आधार पर 28 एसी एवं वॉल्वो बसों को अपने बेड़े में शामिल करने की तैयारी कर रही है.
दरअसल, वर्तमान समय में दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे से सिर्फ वॉल्वो और एसी बसों का संचालन किया जा रहा है. जबकि, साधारण बसों का संचालन पुराने रूट से दिल्ली भेजी जा रही है. यानी साधारण बसों को देहरादून स्थित आईएसबीटी से बिहारीगढ़, छुटमलपुर, रुड़की, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मोहन नगर होते हुए दिल्ली आईएसबीटी और फिर आनंद विहार भेजी जाती हैं. लेकिन अब साधारण बसों को भी कांवड़ मेले के दौरान पुराने रूप से ना संचालित कर एक्सप्रेस वे से ही संचालित किया जाएगा. जिसका एक बड़ा फायदा यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि एक्सप्रेसवे से साधारण बसों के संचालन से भी यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी.
लेकिन, साधारण बसों का संचालन एक्सप्रेसवे से होने से उत्तराखंड परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान भी झेलना पड़ेगा. क्योंकि सामान्य रूट से जब बसों का संचालन किया जाता है तो दिल्ली के अलावा अन्य स्टॉपेज पर जाने वाले यात्री भी बस में सवार हो जाते हैं जिससे निगम को अधिक राजस्व प्राप्त होता है. जबकि एक्सप्रेसवे पर कहीं भी स्टॉपेज नहीं है जिसके चलते परिवहन निगम को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. भले ही परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो लेकिन दिल्ली जाने वाले यात्रियों को न सिर्फ जाम से राहत मिलेगी बल्कि साढ़े तीन घंटे में वो दिल्ली पहुंच जाएंगे.
वर्तमान समय में देहरादून से दिल्ली के लिए रोजाना 95 बसों का संचालन किया जा रहा हैं. जिसमें साधारण, वॉल्वो और एसी बसें शामिल है. यही नहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम आगामी दीपावली त्यौहार से पहले अपने बेड़े में 28 एसी एवं वॉल्वो बसों को शामिल करने जा रहा है. ताकि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. बसों के शामिल होने से देहरादून से दिल्ली में बसों के बेहतर संचालन की सुविधा भी होगी. दरअसल, वर्तमान समय में परिवहन निगम 26 एसी एवं वॉल्वो बसों का संचालन कर रहा है. ये सभी बसें अनुबंध के आधार पर संचालित की जा रही है.
हालांकि, इन सभी बसों का अनुबंध अक्टूबर महीने तक बढ़ाया गया है. इसके अलावा, परिवहन निगम में नवंबर से 28 एसी और वॉल्वो बसों का संचालन करने की योजना तैयार की है. क्योंकि त्यौहार के समय यात्रियों की संख्या में काफी अधिक इजाफा हो जाता है जिसके चलते बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी, अभी से शुरू कर दी गई है. ये सभी बसें अनुबंध के आधार पर ही संचालित की जाएगी. खास बात यह है कि यह सभी बसें बीएस 6 मॉडल की होगी, जिससे दिल्ली में इन बसों के संचालन में सुविधा मिलेगी. दरअसल, वर्तमान समय में दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे से सिर्फ वॉल्वो और एसी बसों का संचालन किया जा रहा है. जबकि, साधारण बसों का संचालन पुराने रूट से दिल्ली भेजी जा रही है.
यानी साधारण बसों को देहरादून स्थित आईएसबीटी से बिहारीगढ़, छुटमलपुर, रुड़की, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मोहन नगर होते हुए दिल्ली आईएसबीटी और फिर आनंद विहार भेजी जाती हैं. लेकिन अब साधारण बसों को भी कांवड़ मेले के दौरान पुराने रूप से ना संचालित कर एक्सप्रेस वे से ही संचालित किया जाएगा. जिसका एक बड़ा फायदा यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि एक्सप्रेसवे से साधारण बसों के संचालन से भी यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी.लेकिन, साधारण बसों का संचालन एक्सप्रेसवे से होने से उत्तराखंड परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान भी झेलना पड़ेगा. क्योंकि सामान्य रूट से जब बसों का संचालन किया जाता है तो दिल्ली के अलावा अन्य स्टॉपेज पर जाने वाले यात्री भी बस में सवार हो जाते हैं जिससे निगम को अधिक राजस्व प्राप्त होता है.
जबकि एक्सप्रेसवे पर कहीं भी स्टॉपेज नहीं है जिसके चलते परिवहन निगम को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. भले ही परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो लेकिन दिल्ली जाने वाले यात्रियों को न सिर्फ जाम से राहत मिलेगी बल्कि साढ़े तीन घंटे में वो दिल्ली पहुंच जाएंगे. वर्तमान समय में देहरादून से दिल्ली के लिए रोजाना 95 बसों का संचालन किया जा रहा है जिसमें साधारण, वॉल्वो और एसी बसें शामिल है.यही नहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम आगामी दीपावली त्यौहार से पहले अपने बेड़े में 28 एसी एवं वॉल्वो बसों को शामिल करने जा रहा है.
ताकि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. बसों के शामिल होने से देहरादून से दिल्ली में बसों के बेहतर संचालन की सुविधा भी होगी. दरअसल, वर्तमान समय में परिवहन निगम 26 एसी एवं वॉल्वो बसों का संचालन कर रहा है. ये सभी बसें अनुबंध के आधार पर संचालित की जा रही है. हालांकि, इन सभी बसों का अनुबंध अक्टूबर महीने तक बढ़ाया गया है. इसके अलावा, परिवहन निगम में नवंबर से 28 एसी और वॉल्वो बसों का संचालन करने की योजना तैयार की है. क्योंकि त्यौहार के समय यात्रियों की संख्या में काफी अधिक इजाफा हो जाता है, जिसके चलते बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी, अभी से शुरू कर दी गई है. ये सभी बसें अनुबंध के आधार पर ही संचालित की जाएगी. खास बात यह है कि यह सभी बसें बीएस 6 मॉडल की होगी, जिससे दिल्ली में इन बसों के संचालन में सुविधा मिलेगी.