Uttarakhand News : पीएम आवास योजना, जरूरतमंदों को 15 अगस्त तक मिल जाएंगे 13,576 आवास, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : पीएम आवास योजना, जरूरतमंदों को 15 अगस्त तक मिल जाएंगे 13,576 आवास, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Rain Water Harvesting

प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को 15 अगस्त तक 13,576 आवास आवंटित किए जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पीएम आवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में ये निर्देश दिए।

शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निरन्तर निगरानी करते हुए साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने को भी कहा। उन्होंने सचिव, शहरी विकास एवं आवास विभाग को किफायती आवास के तहत परियोजना की प्रगति की भी साप्ताहिक निगरानी करने को कहा ताकि प्रोजेक्ट समय से पूरे हो सकें।

निर्देश दिए कि एएचपी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित 13,576 आवासों को 15 अगस्त तक आवंटन करते हुए ऑपरेशनल करवाना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ हुए एमओयू के अनुसार सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सचिव, आवास विभाग, शहरी विकास, निदेशक शहरी विकास एवं सीटीसीपी संयुक्त समीक्षा बैठक करते हुए सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि के लाभार्थी, पर्यावरण मित्रों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को उपयुक्त आवास उपलब्ध कराए जाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *