Uttarakhand News : देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर खतरा थीं छह चट्टानें, तीन पर अब भी चल रहा काम

Rain Water Harvesting

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन हटा दी गई हैं। एनएचएआई अभी तीन चट्टानें हटाने पर काम कर रहा है। चट्टाने हटाने के लिए एलिवेटेड रोड एक सप्ताह तक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि एनएचएआई ने दोपहिया वाहन चालकों को राहत देते हुए उनके आवगमन को सुचारु रखा है।

दरअसल, एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड पर एनएचएआई इस समय खतरे को देखते हुए चट्टान हटाने का काम कर रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर पहाड़ काटकर एलिवेटेड रोड बनाई गई है। ऐसे में चट्टान से पत्थर नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए एनएचएआई इसे हटाने का काम कर रहा है।

पिछले काफी समय से चल रहे काम के बाद एनएचएआई ने तीन चट्टानें हटा दी हैं लेकिन अब भी तीनों का खतरा बना हुआ है। एनएचएआई ने अब इन बची हुई तीन चट्टानों को भी हटाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में अभी एलिवेटेड रोड पर रूट डायवर्ट के समय को भी आगे बढ़ा दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह में तीनों चट्टानों को हटाने का मुख्य काम खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद मार्ग को भी पूरी तरह खोल दिया जाएगा। 

मानसून से पहले होना था काम

एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई एक महीने से ज्यादा से चट्टान हटाने का काम कर रहा है। एनएचएआई का दावा था कि मानसून से पहले (आठ जून तक) यह काम कर लिया जाएगा, ताकि बारिश में चट्टान से कोई खतरा पैदा न हो लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अब मानसून भी शुरू हो चुका है और बारिश में काम करने में दिक्कत आएगी।

 

एलिवेटेड रोड पर छह चट्टानों को हटाया जाना था। तीन चट्टानें हटाई गई हैं, अभी तीन को हटाने का काम चल रहा है। एक सप्ताह तक और रूट डायवर्ट रखा जाएगा। कई जगह दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन शुरू करा दिया गया है। -सौरभ सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *