Dehradun News : मोबाइल में खोया बचपन, उजड़ रहा खिलौना का बाजार...बच्चों को लुभाने दिल्ली-मुंबई से आते हैं टेडी बियर - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : मोबाइल में खोया बचपन, उजड़ रहा खिलौना का बाजार…बच्चों को लुभाने दिल्ली-मुंबई से आते हैं टेडी बियर

Rain Water Harvesting

मोबाइल फोन के चलन और बच्चों में बढ़ी इनकी आदत से अब खिलौने और टेडी बियर के कारोबार में भी मंदी आई है। व्यापारियों का कहना है कि एक समय था जब हर दिन अच्छा कारोबार होता था लेकिन अब बहुत कम खरीदार मिल रहे हैं। बच्चों में मोबाइल का प्रचलन बढ़ने से खिलौनों का कारोबार उजड़ रहा है।

दरअसल, अब मोबाइल फोन का चलन काफी बढ़ गया है। पहले के समय में बच्चों के लिए खिलौने और टेडी बियर ही मनोरंजन के साधन रहते थे लेकिन समय बीता तो अब मोबाइल फोन ने इसकी जगह ले ली। ज्यादातर हर जगह अब बच्चे मोबाइल फोन को ही मनोरंजन का साधन बना रहे हैं। जब मोबाइल का प्रयोग इतना नहीं था तब खेल-खिलौने और टेडी बियर का कारोबार काफी हुआ करता था।

व्यापारी विकास वर्मा ने बताया कि अब कारोबार काफी कम हो गया है। पहले जहां हर दिन काफी संख्या में खिलौने और टेडी बियर बिकते थे, अब इनकी संख्या चार से पांच तक रह गई है। अन्य व्यापारियों ने बताया कि कारोबार सिमटकर रह गया है।

दिल्ली-मुंबई से आते हैं टेडी बियर

दून में इस समय टेडी बियर दिल्ली-मुंबई से आ रहे हैं। छोटे से लेकर बडे टेडी बियर तक बाजार में सजे हुए है। व्यापारियों ने बच्चों को लुभाने के लिए कार्टूनी टेडी बियर मंगाए हैं। इनकी कीमत 150 से लेकर 3500 रुपये तक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *