Uttarakhand: कैंची धाम में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; जांच शुरू - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand: कैंची धाम में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; जांच शुरू

Rain Water Harvesting

कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात दो बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की घटना मिलते ही भवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।

कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। साथ ही फॉरोसिंक टीम को बुलाया गया है। आसिफ ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है वह लाइसेंसी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *