Hyderabad : ‘कुछ होने वाला नहीं अब’, अभिषेक-ऐश्वर्या के अलग होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल

हैदराबाद : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब शोर मचा रखा है. आए दिन अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरें आ रही हैं. इन खबरों पर स्टार कपल का कोई रिएक्शन नहीं आया है. इस बीच सदी के अमिताभ बच्चन ने अपने एक पोस्ट से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है. बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का आया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

RAIN WATER HARVESTING HD

अमिताभ बच्चन का पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने बीती रात केबीसी 16 के सेट से अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इसमें अमिताभ बच्चन ने लिखा है, कर लो भैया, जितनी भी कोशिश करनी है, कुछ होने वाला नहीं है अब चेहरो को! अब अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार बटोर रहा है. अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर कई फैंस ने लाइक का बटन दबाया और कईयों ने कमेंट्स पोस्ट किये हैं. एक फैन ने लिखा है, आप ऐसे ही लोगों को प्रेरित करते रहें’. एक और फैन लिखता है, ‘आप बेस्ट है’. एक अन्य फैन ने लिखा है, सर आपकी बात ही अलग है, आप एक सुपरस्टार है’.

अभिषेक-ऐशवर्या के बीच आई यह हसीना?

बता दें, अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट ऐसे वक्त में आया है, जब उनकी फैमिली खूब चर्चा में है. अभिषेक और ऐश्वर्या राय के अलग होने की अफवाहें दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं और अब अभिषेक और ऐश के बीच एक और एक्ट्रेस निमरत कौर का नाम सामने आया है, जिससे स्टार कपल के अलग होने की अफवाहों को और भी ज्यादा जोर मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *