Uttarakhand Board Exam 2027: फरवरी में होंगी परीक्षाएं, 1270 केंद्र तय - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand Board Exam 2027: फरवरी में होंगी परीक्षाएं, 1270 केंद्र तय

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रदेशभर में कुल 1270 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 2 लाख 8 हजार 424 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार परीक्षा केंद्रों में 49 एकल और 1221 मिश्रित केंद्र शामिल हैं।

परीक्षा को व्यवस्थित और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए विभाग ने जिलों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में बनाए गए 1270 बोर्ड परीक्षा केंद्र

वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 23 नवंबर 2026 को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय

के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय प्रसाद सेमवाल ने की।

परिषद के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष हाईस्कूल में 1,09,282 और इंटरमीडिएट में 99,142

छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह प्रदेशभर में कुल 2,08,424

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

टिहरी में सबसे ज्यादा, चंपावत में सबसे कम परीक्षा केंद्र

जिलावार परीक्षा केंद्रों की संख्या पर नजर डालें तो टिहरी गढ़वाल पहले स्थान पर है।

यहां विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए कुल 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं, चंपावत जिले में सबसे कम 45 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से हरिद्वार जिला सबसे आगे है। यहां से कुल 48,320

विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। दूसरी ओर चंपावत में सबसे कम 3,277 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

146 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील केंद्र चिह्नित

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने और परीक्षा व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए

शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 146 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान की है।

इसके अलावा स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत 15 नए परीक्षा केंद्रों को भी स्वीकृति दी गई है।

पिछले वर्ष 2026 की तुलना में इस बार प्रदेश में 9 परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा

अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, भवन

और अन्य आवश्यक भौतिक संसाधनों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा को लेकर भी सभी तैयारियों की जांच करने को कहा गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी रिपोर्ट परिषद कार्यालय को भेजें।

परिषद की ओर से जल्द ही निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिलों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

अब फरवरी 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों और शिक्षा विभाग की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

 

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/24/kotdwar-man-eater-leopard-shooter-bhim-singh-order/

Loading

One thought on “Uttarakhand Board Exam 2027: फरवरी में होंगी परीक्षाएं, 1270 केंद्र तय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *