Dehradun Robbery: 14 लाख की डकैती का CCTV आया सामने, 7 गिरफ्तार - Uttarakhand Highlights

Dehradun Robbery: 14 लाख की डकैती का CCTV आया सामने, 7 गिरफ्तार

Rain Water Harvesting

देहरादून में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पटेलनगर क्षेत्र में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना का तरीका भी उजागर हुआ है।

वीडियो में कुछ युवक पहले स्कूटी से कार को टक्कर मारते दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद कार सवार लोगों के साथ विवाद और मारपीट की जाती है।

इसी दौरान आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।

मामले में कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही इस वारदात में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या सात पहुंच गई है।

पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

देहरादून में कैसे हुई 14 लाख रुपये की डकैती?

पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 नवंबर 2026 की है। राजेश कुमार सोनी अपने

कुछ दोस्तों के साथ जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उनकी कार को घेर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले स्कूटी से कार को टक्कर मारकर विवाद शुरू किया।

इसके बाद कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट की गई और पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। शिकायत मिलने के बाद

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गईं।

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुरुआती कार्रवाई के दौरान

9 नवंबर को सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को पुलिस ने हिरासत में लिया।

अब फरार चल रहे सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस तरह अब तक कुल सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से अब तक 3 लाख 2 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

हालांकि, लूटी गई कुल रकम 14 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने डकैती की धाराएं क्यों जोड़ीं?

देहरादून के एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस मामले में लूट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

लेकिन वारदात में पांच से अधिक आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद अब डकैती से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में शामिल सभी लोगों की क्या भूमिका थी

और बाकी रकम की बरामदगी कैसे की जा सकती है।

वहीं, आरोपियों के किसी संगठन से जुड़े होने के दावों की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/12/harak-singh-rawat-case-jenny-himanta-biswa-sarma/

Loading

One thought on “Dehradun Robbery: 14 लाख की डकैती का CCTV आया सामने, 7 गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *