PM Modi ने Captain Smit Machchhar से की बात, हनुमान चालीसा का भी किया जिक्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर (Machchhar)

RAIN WATER HARVESTING HD

से वीडियो कॉल पर बातचीत की। कैप्टन स्मित हाल ही में दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुए कॉकपिट हमले के दौरान घायल हो गए थे।

घटना के बावजूद उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की

जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। विमान में 174 लोग सवार थे।

PM Modi ने की कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को घटना के बारे में बताया

और यह भी साझा किया कि मुश्किल हालात में उन्हें किस चीज से हिम्मत मिली।

पीएम मोदी ने उनके साहस, धैर्य और सूझबूझ की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी हुए। उन्होंने इस बातचीत को अपने लिए बेहद खास बताया।

मुश्किल वक्त में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा

कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब भी वह किसी कठिन परिस्थिति में होते हैं तो हनुमान जी को याद करते हैं

और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। फ्लाइट में पैदा हुए संकट के दौरान भी उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया था।

उन्होंने बताया कि उस समय उनके मन में यही था कि विमान में सवार लोगों की जान बचानी है।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट से बाहर निकलने और मदद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

UAE में चल रहा है इलाज

भारत के UAE में राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन स्मित

और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पायलट की हालत स्थिर है

और उनका इलाज अच्छी तरह चल रहा है। राजदूत के अनुसार

कैप्टन स्मित बातचीत कर रहे हैं और उनका मनोबल भी ऊंचा है।

फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी।

उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित और उनके को-पायलट के बीच गंभीर संघर्ष हुआ।

इस दौरान कैप्टन घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे आने लगा।

कैप्टन द्वारा कॉकपिट का दरवाजा खोलने के बाद यात्रियों और क्रू ने हस्तक्षेप किया।

इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर डायवर्ट किया गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

घटना की जांच UAE सहित संबंधित एजेंसियां कर रही हैं।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/02/laksar-26-year-old-woman-kidnapping-case-haridwar/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *