देहरादून: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के नंदा की चौकी स्थित
आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में भाग लिया।
यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया।
इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की
और महिलाओं तथा किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट एवं पोषण किट वितरित की।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अनुसार, आंगनवाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण सामग्री वितरण तक सीमित नहीं हैं
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गर्भवती और धात्री महिलाओं
नवजात बच्चों तथा किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
इन योजनाओं के जरिए लाभार्थियों को जरूरी पोषण उपलब्ध कराने के साथ
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और पात्र परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रेखा आर्या ने कहा कि महालक्ष्मी किट, बेबी किट और पोषण किट जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं
और बच्चों को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं
का लाभ भी पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्य सरकार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं और किशोरियों से बातचीत कर
उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।
उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों के सुझाव भी सुने।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल
और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के काम को अधिक प्रभावी
और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
इन लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई:
यमनोत्री, रचना, नीरज और महिमा।
महालक्ष्मी किट:
सुनीता और कुसुम।
बेबी किट:
चांदनी, पूनम और संजीदा।
किशोरियों को पोषण किट:
सोनाली, दिव्या और मनीषा।
कार्यक्रम में निदेशक बंशीलाल राणा, डिप्टी डायरेक्टर विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी
जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी (निदेशालय) सरोज त्रिपाठी
आंगनवाड़ी कार्यकत्री रचना देवी समेत विभागीय अधिकारी, लाभार्थी महिलाएं, किशोरियां और बच्चे मौजूद रहे।
ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/09/26/haridwar-angan-milan-seva-program-202-beneficiaries-kits/
![]()
