हरिद्वार में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, 202 लाभार्थियों को मिलीं किट

हरिद्वार: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया।

RAIN WATER HARVESTING HD

इस दौरान उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में फेरुपुर न्याय पंचायत के चांदपुर प्रथम, द्वितीय और तृतीय आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं

किशोरियों और बच्चों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली गई।

कार्यक्रम के दौरान कुल 202 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जुड़ी किट वितरित की गईं।

इनमें महालक्ष्मी किट, तेजस्विनी किट, रोजगार किट और पोषण किट शामिल रहीं।

इसके अलावा अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों

सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी की अहम भूमिका

रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रही हैं।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और परिवारों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें सरकार और लाभार्थी परिवारों के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उनके प्रयासों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है।

सात महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई।

वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान महिलाओं

और परिवारों से मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली को लेकर संवाद किया गया।

चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ भी किया।

उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे बातचीत की।

मंत्री ने बच्चों से केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए

यह भी पूछा कि उन्हें किसी तरह की परेशानी या असुविधा तो नहीं है।

मंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख बच्चे भी उत्साहित नजर आए।

बच्चों के भविष्य की नींव हैं आंगनबाड़ी केंद्र

रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं देखा जाना चाहिए।

ये केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आधार हैं।

बच्चों के शुरुआती विकास को बेहतर बनाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं

किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों और समाज के अंतिम छोर पर मौजूद लोगों तक पहुंचे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र

जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदोरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता शर्मा, सुलेखा सहगल, वर्षा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता

मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी सहित विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

 

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/09/26/haridwar-police-encounter-bike-mechanic-happy-murder-accused/

Loading

One thought on “हरिद्वार में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, 202 लाभार्थियों को मिलीं किट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *