Uttarakhand News : अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता किए गए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : अनुशासनहीनता पर कांग्रेस के तीन नेता किए गए निष्कासित, पार्टी विरोध गतिविधि पर कार्रवाई

Rain Water Harvesting

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित किया है। इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जून को पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में व्यावधान करने व पार्टी विरोध गतिविधि को राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है।

पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी व दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। पार्टी की ओर से तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था।

जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर तीनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। प्रदेश महासचिव संगठन भंडारी ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *