Uttarakhand News : गुरमीत सिंह ने स्थापित किया कीर्तिमान, सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बने, पीछे छोड़े रिकॉर्ड - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : गुरमीत सिंह ने स्थापित किया कीर्तिमान, सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बने, पीछे छोड़े रिकॉर्ड

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड में आज सोमवार का दिन एक और इतिहास रचने वाला है। प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1,756 दिनों के सेवाकाल के साथ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का व्यक्तित्व सैन्य कठोरता और मानवीय संवेदनाओं का एक दुर्लभ उदाहरण है। एक फरवरी 1956 को पंजाब के अमृतसर जिले के जलाल उस्मान गांव में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सैनिक स्कूल कपूरथला से की। उनके पिता मोहिंद्र सिंह और उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना और वायुसेना के माध्यम से देश की सेवा कर चुके हैं, जिससे उन्हें देशभक्ति का संस्कार विरासत में मिला।

लगभग 40 वर्षों के अपने गौरवशाली सैन्य कॅरिअर में उन्होंने भारतीय सेना के डिप्टी आर्मी चीफ जैसे प्रतिष्ठित पदों पर सेवा दी। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा वार्ता, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का उनका अनुभव उनके व्यापक रणनीतिक ज्ञान को दर्शाता है। उनके साहस और नेतृत्व के लिए उन्हें चार राष्ट्रपति पुरस्कारों परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *