Uttarakhand News :एसआईआर ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आठ शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रोका

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मियों पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढाैंडियाल ने आदेश जारी कर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले आठ शिक्षकों व कर्मियों का जून का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। जारी पत्र में कहा गया है कि एसआईआर कार्यक्रम-2026 के तहत बीएलओ के सहयोग के लिए सहयोगी के रूप में नियुक्त शिक्षकों व कर्मियों को विभिन्न मतदेय स्थलों पर तैनात किया गया था लेकिन संबंधित कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बजाए अनुपस्थित रहे, जिससे निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस प्रकार की लापरवाही न केवल निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती है, बल्कि सरकारी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।

इन कर्मियों पर हुई कार्रवाई

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संतोष रमोला, गीता राणा, शोभा जुगरान, नमिता डोभियाल, गुलाब सिंह राणा, अरुण रावत, सोमा शाह और ममता रावत का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *