Devprayag : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मूल्या गांव के पास एक बस और मोटर साइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

RAIN WATER HARVESTING HD
मूल्या गांव से लगभग तीन किलोमीटर देवप्रयाग की तरफ ऋषिकेश से गोपेश्वर जा रही एक बस की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई। श्रीनगर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल पर वासु और रहमत नाम के दो युवक सवार थे। विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सीधे बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद देवप्रयाग  तहसीलदार वीरेन द्वारा हुए तत्काल गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को अपने सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

देवप्रयाग कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी श्रीनगर श्रीकोट भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतक युवक की पहचान जुटाने की कोशिश में लगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *