Haridwar: पतंजलि इमजरेंसी एवं क्रिटिकल केयर अस्पताल का शुभारंभ..गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में नवनिर्मित अस्पताल ‘पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी चिकित्सा के जरिए वैश्विक स्तर पर भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को दोबारा स्थापित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर अस्पताल के जरिए पतंजलि आधुनिक चिकित्सा सेवाओं में भी अपना बड़ा योगदान सुनिश्चित करने जा रहा है।

RAIN WATER HARVESTING HD

बता दें कि गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। गुरूवार को उन्होंने पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम में पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इसके बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी समारोह में पहुंचे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गृह मंत्री के आगमन के चलते जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *