महिला क्रिकेट में भारत की शान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मौके उनके लिए क्यों बने होते हैं। वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 के छठे मुकाबले में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो उन्हें लीग के इतिहास में खास बना गया। मंगलवार, 13 जनवरी को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ते हुए एक तीर से दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
हरमनप्रीत कौर के बल्ले से यह WPL करियर का 10वां 50+ स्कोर निकला। इसी के साथ वह वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की नेट स्कीवर-ब्रंट और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम था, जिन्होंने 9-9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे। हरमनप्रीत ने दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस अर्धशतक के साथ हरमनप्रीत कौर ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह गुजरात जायंट्स के खिलाफ पांचवां अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं।WPL के इतिहास में किसी भी एक टीम के खिलाफ इतने ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली वह पहली खिलाड़ी हैं।
https://uttarakhandhighlights.com/2025/12/15/bondi-beach-shooting-in-sydney-middle-father-and-24/
हरमनप्रीत कौर का यह प्रदर्शन सिर्फ व्यक्तिगत रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट की मजबूती और निरंतरता को भी दिखाता है। WPL जैसे मंच पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करना यह साबित करता है कि भारतीय खिलाड़ी अब दुनिया के किसी भी मंच पर पीछे नहीं हैं