Winter Tourism Conclave : विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव में पहुंचे सीएम धामी, बोले- विनाश की कीमत पर विकास नहीं मंजूर - Uttarakhand Highlights

Winter Tourism Conclave : विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव में पहुंचे सीएम धामी, बोले- विनाश की कीमत पर विकास नहीं मंजूर

Rain Water Harvesting

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में आयोजित विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव में हिस्सा लिया.इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को इकॉलोजी और इकोनॉमी का संतुलन बनाकर बढ़ावा दिया जाएगा.सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्वतारोहण और ट्रेकिंग आदि के लिए अनुमति की प्रक्रिया को सरल बनाकर इसको सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पर्यटन तब बढ़ेगा ज़ब ग्रामीण क्षेत्र तक लोग पहुंचेंगे. सीएम धामी ने कहा कि सरकार लगातार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है. सीएम ने कहा कि पर्यटन का असली लाभ तब है जब गांव के युवा, महिलाओं को लाभ मिले और लोक कलाकारों को मंच मिले.

https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/14/khatima-me-cm-dhami/

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरकार विकास चाहती है. लेकिन विनाश की कीमत पर विकास सरकार नहीं चाहती है. हम चाहते हैं कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहे, स्थानीय संस्कृति जीवत रहे और गांव का हर व्यक्ति पर्यटन से जुड़े

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *