Uttarakhand News : ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, ओलावृष्टि और तूफान की भी चेतावनी - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, ओलावृष्टि और तूफान की भी चेतावनी

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में सोमवार को ओलावृष्टि और तेज तूफान चलने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर कर प्रदेश में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं। जबकि मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आने वाले दिनों की बात करें तो तीन अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है। उधर, रविवार को भी पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *