Uttarakhand : पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग: 1 मई। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मे अस्थायी विद्युत कर्मी के रूप में कार्यरत मदन धर्म्वाण दीर्घ सेवा के बाद बीते कल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में देर शाम उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भब्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

RAIN WATER HARVESTING HD

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदिर समिति में अस्थायी विद्युतकर्मी मदन धर्म्वाण के सेवानिवृत्ति पर मंदिर समिति के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी है।
विदाई सम्मान समारोह के बाद मदन बिष्ट को ससम्मान विदा किया गया।

इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, पुजारी टी गंगाधर लिंग, ईश्वर लिंग, देवी प्रसाद तिवारी, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, नवीन मैठाणी प्रेम सिंह रावत, वीरेश्वर भट्ट, मुकुंद पंवार विनोद भट्ट आदि ने मदन धर्म्वाण का स्वागत कर शुभकामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *