Uttarakhand : प्रदेश के दस लाख छात्र-छात्राओं को इस साल नहीं मिली मुफ्त कॉपियां, बच्चे करते रह गए इंतजार

प्रदेश के 10 लाख छात्र-छात्राओं को इस साल मुफ्त कॉपियां (नोटबुक्स) नहीं मिल पाएगी। अप्रैल 2025 में इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी के बावजूद विभाग ने अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है।  सरकार ने छात्र-छात्राओं को मुफ्त कॉपी की घोषणा की थी। प्रदेश के लाखों सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा एक से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलना था।

RAIN WATER HARVESTING HD
विभाग का कहना था कि छात्रों को मुफ्त किताबें और स्कूल यूनिफार्म के बाद अब कॉपियां भी मुफ्त मिलेंगी, लेकिन छात्र इसके लिए पूरे साल इंतजार करते रह गए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने छात्रों को मुफ्त कॉपियों के संबंध में सभी सीईओ को निर्देश जारी किया है।

निर्देश में कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं को मुफ्त कॉपियां उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए चार दिसंबर 2025 को ऑनलाइन ई निविदा आमंत्रित की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *