सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा उत्तराखंड का बजट, दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार : सीएम धामी

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा. इसी के अनुरूप उत्तराखंड के बजट को तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ज्ञान-विज्ञान, गरीबी, युवा, किसान, महिला, शहीदों के परिजनों समेत सभी लोगों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बजट बेहतर हो इसको लेकर सरकार काम कर रही है. यह बजट सभी के लिए सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा. उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने, इसको देखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है. इस बजट में सभी लोगों को सभी प्रकार से लाभ मिलेगा.

RAIN WATER HARVESTING HD

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है. वहां पर परिवर्तन की लहर देखी गई है. निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतने जा रहे हैं. दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे नेशनल गेम्स के समापन के मौके पर आने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नेशनल गेम्स क्लोजिंग सेरेमनी में हल्द्वानी पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *