Stree 2: में राजुकमार राव के इस सीन से मेकर्स को लगा लाखों का ‘चूना’, इस एक्टर ने किया खुलासा

हैदराबाद : स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने जा रही है. फिल्म के सभी किरदार अपने-अपने कॉमिक रोल में हिट हो रहे हैं. इस बीच फिल्म में राजकुमार राव के ‘बिक्की’ के रोल पर बड़ा खुलासा हुआ है. फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव पर एक सीन अभिनीत है, जिसमें वह वर्ल्डफेमस सिंगर रीमा का सॉन्ग बेबी काम डाउन गा रहे हैं. स्त्री 2 में ‘जना’ का रोल निभा रहे अभिषेक बनर्जी ने इस पर मजेदार खुलासा किया है.

अभिषेक ने मजाक में इसे सबसे महंगा सीन बताया है. एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि फिल्मेकर को इस सीन को बनाने के लिए 25 लाख रुपये में म्यूजिक राइट्स खरीदने पड़े थे. अभिषेक के मुताबिक फिल्म में ऐसा कोई सीन प्लान नहीं था, लेकिन राजकुमार ने खुद इस सीन को क्रिएट किया, जिसकी वजह से फिल्ममेकर को 25 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा था

इससे पहले एक और इंटरव्यू में अभिषेक बनर्जी ने पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था. अभिषेक ने कहा, सेट पर पहला दिन था और दिन का मैं 25 साल से इंतजार कर रहा था, जब से मैंने अक्षय कुमार की फिल्में देखना शुरू किया है, मैं ने खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी और मोहरा देखी, मैं अक्षय कुमार का बड़ा फैन था.

बता दें फिल्म स्त्री 2 में अभिषेक ने राजकुमार राव के दोस्त जना का रोल प्ले किया है, जो दिल्ली में जाकर आईएएस की तैयारी करता है. वहीं, फिल्म में अभिषेक के अक्षय कुमार संग काफी फनी सीन भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *