Ramnagar News : बाघ के हमले में दैनिक श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, हमले में गले-शरीर पर गहरे घाव हो गए

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान एक दैनिक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर दिया. हमले में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाघ के चंगुल से छुड़ाया, फिर उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया.

RAIN WATER HARVESTING HD

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल श्रमिक को हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक राहुल मिश्रा और पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह भी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घायल श्रमिक और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

चानक बाघ ने पीतांबर पर किया हमला: जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 20 जुलाई की शाम को सुंदरखाल निवासी 32 वर्षीय पीतांबर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज में तीन अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर था. इसी दौरान जंगल में अचानक सामने आए बाघ ने पीतांबर पर हमला बोल दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *