Uttarakhand : महाराज ने पत्रकार धूलिया के असामयिक निधन पर दुःख जताया - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : महाराज ने पत्रकार धूलिया के असामयिक निधन पर दुःख जताया

Rain Water Harvesting
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए इस घटना को पत्रकारिता जगत की अपूर्ण क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सजग, निष्पक्ष और जनभावनाओं से जुड़े पत्रकार थे। पत्रकारिता में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री महाराज ने कहा विकास धूलिया एक निष्पक्ष, निडर और समर्पित पत्रकार रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक हलचलों पर वर्षों तक बेबाक रिपोर्टिंग की। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पत्रकार विकास धूलिया के परिवार के साथ हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *